डुमरियागंज: पूर्व सांसद कुशल तिवारी ने वटवासनी महाकाली स्थान गालापुर परिसर में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया
प्रसिद्ध वटवासनी महाकाली स्थान गालापुर में सोमवार को पूर्व सांसद प्रत्याशी कुशल तिवारी द्वारा होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर व मिठाई खिलाकर बधाई दी।मौके पर उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि त्योहार हमे भाई चारे का संदेश देते हैं। हमें आपस मे मिलजुलकर रहना है।