डुमरियागंज: बढनीचाफा नगर पंचायत अध्यक्ष ने बलुआ समय माता स्थान पर 30 मार्च को दीपोत्सव कार्यक्रम के लिए किया स्थलीय निरीक्षण
बढनीचाफा नगर पंचायत के बलुआ समय माता स्थान पर तीस मार्च को दीपोत्सव कार्यक्रम को लेकर सोमवार को चेयरमैन धर्मराज वर्मा ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया ।नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि आगामी 30 मार्च को बलुआ समय माता स्थान को 21 हजार दीया जलाकर कर रोशन किया जाएगा। जागरण कार्यक्रम व भण्डारा का भी आयोजन होना है। इसके लिए बनाई समिति तैयारी में जुटी है।