लखीसराय: दामोदरपुर गांव से उत्पाद पुलिस ने 9 लीटर महुआ शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
उत्पाद पुलिस द्वारा लखीसराय थाना क्षेत्र में दामोदरपुर गांव में छापेमारी कर 9 लीटर महुआ शराब के साथ इसी गांव के रहने वाले स्वर्गीय गजेंद्र लाल यादव के पुत्र शराब तस्कर सरजन कुमार उर्फ जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया. सोमवार अपराह्न 3:05 बजे इसे लेकर उत्पाद पुलिस द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी साझा किया गया. शराब तस्कर को कोर्ट में पेश किया गया.