बिहारीगंज नगर पंचायत विवाद में नया मोड़ आ गया है। ईओ मनीला राज के आवेदन पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोप है कि बैठक के बाद पंजी का पन्ना फाड़ा गया, जिससे सरकारी कार्य बाधित हुआ। वहीं पार्षद पक्ष ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।