चाचौड़ा: चाचौड़ा विधायक ने मेमनपुर से गुंजारी तक बन रही नई सड़क का निरीक्षण किया, गुणवत्ता जाँची
Chachaura, Guna | Apr 21, 2026 चाचौड़ा तहसील में ग्राम मेमनपुर से गुंजारी तक नई सड़क बन रही है। 21 अप्रैल को दी जानकारी में दोपहर चाचौड़ा विधायक प्रियंका मीणा ने नई सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। संबंधित एजेंसी पीडब्ल्यूडी विभाग और ठेकेदार को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण काम करने के निर्देश दिए। कहा, गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा, बेहतर सुविधा ही प्राथमिकता है।