श्री गंगानगर: जिला कलक्टर ने बैठक में किसानों को समय पर भुगतान एवं खरीद व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए गेहूं खरीद की समीक्षा की
Shree Ganganagar, Ganganagar | May 6, 2026
रबी विपणन वर्ष 2026-27 के तहत जिले में गेहूं खरीद व्यवस्था की समीक्षा हेतु जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव की अध्यक्षता में बुधवार को शाम 4:00 कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इस दौरान जिला कलक्टर ने गेहूं खरीद की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीद प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित किया जाए तथा किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो।