बहराइच: चिक्कीपुरा मे सूने पड़े घर में हजारों की चोरी,परिवार के लोग गए थे शहर से बाहर
हौसलाबुलंद चोरो ने चिक्कीपुरा में एक सूने पड़े घर का ताला तोड़कर हजारों की सम्पत्ति गायब कर दी। गुरूवार सुबह ताला टुटने की जानकारी मिलने पर पीड़ित घर पहुंचा। इस मामले की तहरीर थाने में दी गई है। नगर कोतवाली के चिक्कीपुरा मे ट्यूबवेल के पीछे पंकज कुमार पुत्र नितिन बिहारी का मकान है। बुधवार को वह सपरिवार शहर से बाहर थे। बुधवार देर रात में किसी समय चोरी हो गई।