आज़मगढ़: बभनौली माफी गांव के ग्राम प्रधान व उनके बेटे को फोन पर दी जा रही गाली व धमकी, मुकदमा दर्ज कर विवेचना में जुटी पुलिस
आज़मगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के बभनौली माफी गांव निवासी हरिराम यादव पुत्र कल्पू यादव ने सिधारी थाना में तहरीर दिया था कि वह बभनौली माफी गाँव के ग्राम प्रधान भी हैं। बीते कई दिनों से एक मोबाइल धारक द्वारा उनको व उनके लड़के राजू यादव एवं राहुल यादव को भद्दी-भद्दी गाली व अनुचित शब्दों का प्रयोग किया जा रहा है।