आज़मगढ़: करनपुर बाजार के चक्रपानपुर रोड के पास से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
जहानागंज क्षेत्र के करनपुर बाजार के चक्रपानपुर रोड के पास से दुष्कर्म करनेका आरोपी सोमवार को गिरफ्तार किया गया है। 17 जनवरी को पीड़िता वादिनी मुकदमा थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ ने थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी थी कि विपक्षी अवनीश कुमार पुत्र लालचन्द निवासी मातनपुर थाना कंधरापुर द्वारा पीड़िता को शादी को झांसा देकर पिछले वर्ष 05 दिसंबर को दुष्कर्म किया गया था।