आज़मगढ़: निजामाबाद में तैनात एसआई को एसपी ने ₹15 हजार के नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी देकर किया सम्मानित
थाना निजामाबाद पर नियुक्त उप निरीक्षक कन्हैया लाल मौर्या द्वारा एक पीड़ित महिला को गोरखपुर में अभियुक्त हाफिज अरमान के कब्जे से मुक्त कराते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार करने पर पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने उप निरीक्षक कन्हैया लाल मौर्या को ₹15 हजार का नकद पुरस्कार दिया। इसके साथ ही प्रशस्ति पत्र व माह जनवरी के सर्वश्रेष्ठ विवेचन की ट्रॉफी भी प्रदान की।