आज़मगढ़: प्राइवेट बस स्टैंड जजी मैदान से चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की बैट्री व पायल बरामद
शहर कोतवाली क्षेत्र के बलरामपुर, पठखौली निवासी कृष्णा प्रजापति की दुकान कृष्णा ट्रेडर्स हाफिजपुर-जुनेदगंज मार्ग पर स्थित है। दुकान से 1 LED टी0वी0 और दुकान के काउन्टर से लगभग 15- 20 हज़ार रुपए नगद व मोबाइल चार्जर एवं स्टील रिंग 600 पीस अज्ञात व्यक्ति ने पिछले दिनों चुरा लिया था।