आज़मगढ़: मधनापार रामपुर के निवासियों ने JJM स्कीम में पानी की टंकी लगवाने के नामपर जबरन उजाड़ने का आरोप लगा कर DM को सौंपा ज्ञापन
बिलरियागंज थाना क्षेत्र के मधनापार रामपुर गांव के निवासियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंप कर अपनी बस्ती को उजाड़े जाने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। बिलरियागंज के बहुजन समाज पार्टी के सेक्टर प्रभारी रामनारायण ने बताया कि मधनापार रामपुर गांव में हरिजन आबादी चकबंदी के अभिलेखों में दर्ज है। यहां पर कई पुश्तों से यह परिवार हैं।