आज़मगढ़: जमुड़ी व दौलतपुर में प्रशासन ने जेसीबी से सड़क किनारे अतिक्रमण को हटवाया, मचा रहा हड़कंप
रविवार को अतिक्रमण के खिलाफ एक बार फिर से प्रशासन ने जेसीबी के माध्यम से कार्रवाई की है। इस क्रम में सिधारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत जमुड़ी और दौलतपुर क्षेत्र में प्रशासन ने सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को जेसीबी के माध्यम से हटवाया। बता दें कि आजमगढ़ से मऊ फोर लेन पर यह क्षेत्र मौजूद है और बैठोली से लेकर शाहगढ़ तक कई जगह फोरलेन के किनारे अतिक्रमण किया गया है।