होशंगाबाद नगर: कोरी घाट पर असामाजिक तत्वों का डेरा, शराब पार्टी करते दिखे लोग, स्थानीय लोगों ने दी समझाइश, वीडियो वायरल
नर्मदापुरम के नर्मदा किनारों पर शराब पर प्रतिबंध लगा हुआ है जिसके बाद भी असामाजिक तत्व के लोग घाट पर खुले आम शराब पार्टी करते है नजर आ रहे है, ऐसा ही एक वीडियो शनिवार सुबह करीब 8.15 बजे सामने आया है जो वायरल हो रहा है।जहां कोरी घाट पर देर रात लोग शराब पीते नजर आ रहे है इस दौरान स्थानीय जागरूक लोगों ने देर रात घाट किनारे घूमने वाले लोगों को समझाइश दी।