उज्जैन शहर: देवास गेट बस स्टैंड पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
उज्जैन के देवास गेट बस स्टैंड परिसर में बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव दिखाई देने पर स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही देवास गेट पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक तौर पर मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और यह भी स्पष्ट न