जमुई: जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय में नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के खिलाफ लिया गया शपथ
Jamui, Jamui | Jun 26, 2026 जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमुई के तत्वाधान में शुक्रवार को दिन के 11 बजे नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर एक सामूहिक शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसी भी प्रकार के नशीली दवाओं एवं नशा से दूर रहने का शपथ लिया गया तथा अन्य लोगों को भी इनके सेवन से बचने का संदेश दिया गया।