धौलपुर: गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई, बच्चों को दिलाया प्रवेश
आंगनबाड़ी केंद्र जिरोली पर महिला संगोष्ठी का हुआ आयोजन
महिला एवं बाल विकास विभाग धौलपुर द्वारा आयोजित किए जा रहे पोषण पखवाड़े के अंतर्गत गुरुवार को आंगनबाड़ी केंद्र जिरौली पर महिला संगोष्ठी का आयोजन किया गया। सीडीपीओ भूपेश गर्ग ने बताया कि जिले में पोषण पखवाड़े के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों पर विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।