धौलपुर: पोषण पखवाड़े में महिला संगोष्ठी का हुआ आयोजन, चुनाव में मतदान करने की शपथ दिलाई।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित किए जा रहे पोषण पखवाड़े के अंतर्गत गुरुवार को धौलपुर शहर के आंगनबाड़ी केंद्र जिरौली पर महिला संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पोषाहार से विविध प्रकार के व्यंजन बनाकर रेसिपी प्रदर्शन किया गया एवं गर्भवती महिलाओं की गोद भराई तथा तीन वर्ष के बच्चों का प्रवेश उत्सव कार्यक्रम करवाया गया।