धौलपुर: बकरा-बकरियों से भरी पिकअप गाड़ी पकड़ी, आरोपी गिरफ्तार
धौलपुर जिले की सरमथुरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बकरा बकरियों से भरी हुई एक पिकअप गाड़ी को पकड़ा है। साथ ही मौके से आरोपी चालक को गिरफ्तार करते हुए गाड़ी को भी जप्त किया है। थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर नाकाबंदी कराई गई। जहां कार्रवाई करते हुए आरोपी सुमित कुमार पुत्र सालिगराम खटीक गिरफ्तार किया