होशंगाबाद नगर: नेहरू पार्क में सुरीला नर्मदापुर मंच पर लिटिल चैंप्स कार्यक्रम में 50 से अधिक बच्चों ने दिखाया टैलेंट
नन्हें संगीत कलाकारों ने नर्मदापुरम के नेहरू पार्क की रविवार सोमवार दरमियानी रात करीब 12 बजे तक चले कार्यक्रम को अपनी आवाज के जादू से सुरीला कर दिया। मौका था नर्मदापुर युवा मंडल के सुरीला नर्मदापुरम मंच पर छोटे बच्चों का संगीत कार्यक्रम लिटिल चैंप्स का। संगीत का कार्यक्रम रविवार शाम 4.30 बजे शुरू हुआ जो रात तक चला कार्यक्रम में 6 से 15 वर्ष के बच्चे रहे।