परसवाड़ा: 510 क्विंटल धान बीज का अवैध भंडारण पकड़ा, कृषि केंद्र सील, संचालक पर एफआईआर
परसवाड़ा तहसील अंतर्गत ग्राम कोसमी स्थित बजरंग कृषि केंद्र पर कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 510 क्विंटल 79 किलोग्राम धान बीज का अवैध भंडारण पकड़ा है। कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कृषि अधिकारियों ने केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि संचालक सूरजलाल हिरवाने द्वारा नियमों का उल्लंघन करते हुए बड़ी मात