कानपुर में फिर दिखा रफ्तार का कहर! 🚨
नवाबगंज थाना क्षेत्र के HBTU चौकी अंतर्गत जुगल देवी स्कूल के पास देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक नशे की हालत में था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डिवाइडर पर लगा खंभा टेढ़ा हो गया और कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। कार सवार युवकों को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।
यह हादसा एक बार फिर साबित करता है कि नशे में ड्राइविंग और तेज रफ्तार किसी भी समय बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।
📍 स्थान: जुगल देवी स्कूल के पास, नवाबगंज, कानपुर
.
.
.
.
#Kanpur #KanpurNews #GroundZeroNews #BreakingNews #RoadAccident