भूपालसागर: आकोला क्षेत्र के मुरला में प्रतिभाओं का सम्मान, भामाशाह डालचंद आर्य ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित
हेमंत कुमार खटीक ने शुक्रवार शाम 6 बजे बताया कि आकोला के मूरला गांव में भामाशाह डालचंद आर्य व हरि परिवार द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। 10वीं 12वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक, 8वीं में A ग्रेड व नवोदय चयनित छात्रों को प्रमाण पत्र, उपरना व नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा व संस्कारों पर प्रेरक संदेश दिए गए।