नदबई: नदबई कुम्हेर सड़क मार्ग पर बाइक के सामने आई नीलगाय, दो भाई हुए घायल
नदबई-कुम्हेर सड़क मार्ग पर मंगलवार को बाइक के सामने नीलगाय आ जाने से बाइक बेकाबू होकर फिसल गई। हादसे में बाइक सावर दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस की मदद से नदबई के राजकीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक को भरतपुर रेफर कर दिया।