श्री गंगानगर: सूरतगढ़ विधायक 1 जून को कांग्रेस जिला कार्यालय में करेंगे जनसुनवाई
Shree Ganganagar, Ganganagar | May 31, 2026
श्रीगंगानगर के कांग्रेस जिला कार्यालय में 1 जून को सूरतगढ़ विधायक डूंगर राम गैदर जनसुनवाई करेंगे। जिला अध्यक्ष रूपेंद्र कुंन्नर ने रविवार को शाम 5:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि हर सोमवार को कांग्रेस कार्यालय में जनसुनवाई की जा रही है। जिसके चलते 1 जून को सुरतगढ विधायक डूंगरराम गैदर के द्वारा जनसुनवाई की जाएगी और आम जानकी समस्याओं को सुना जाएगा।