चूरू: गांव सिरसला व निराधनु के बीच ऑटो पलटने से 3 लोग हुए घायल, इलाज जारी
Churu, Churu | Mar 31, 2025 चूरू के गांव सिरसला व निराधनु के बीच सोमवार को ऑटो पलटने से 3 लोग घायल हो गए। दोहिते के जन्मदिन पर जाते समय रास्ते में संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हो गया। घायलों को निजी वाहन से राजकीय भरतिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया। अस्पताल में सिरसला निवासी 65 वर्षीय मोहनलाल ने बताया कि गांव निराधनू में उसके दोहिते का जन्मदिन था।