चूरू: राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजत पदक विजेता खिलाड़ी जगदीश रूयल का कलेक्ट्रेट सर्किल के पास किया गया सम्मान
Churu, Churu | Mar 31, 2025 केरल के त्रिवेंद्रम में आयोजित राष्ट्रीय डेफ चैम्पियनशिप, एथलेटिक्स 20 किमी पैदल चाल में चूरू जिले के ग्राम बीनासर निवासी जगदीश रूयल के रजत पदक प्राप्त कर चूरू पहुँचने पर भारतीय किसान यूनियन चुरू के जिलाध्यक्ष रामरतन सिहाग, जाट महासभा के जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह कस्वाँ ने भारतीय किसान यूनियन के राजेन्द्र बलारा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट के पास स्वागत किया गया।