सदर: वाराणसी के अंबेडकर पार्क में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई, कैबिनेट मंत्री संजय निषाद हुए शामिल
Sadar, Varanasi | Apr 14, 2026 वाराणसी में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती बेहद ही धूमधाम से मनाई जा रही है। वाराणसी के जिला मुख्यालय के पास स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर पार्क में आयोजित जयंती के अवसर पर कैबिनेट मंत्री संजय निषाद शामिल हुए। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद ने अपने सभी कार्यकर्ताओं को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के दिखाए हुए रास्ते पर चलने का आवाहन किया।