नवाबगंज: बाराबंकी में पुलिस का देर रात विशेष अभियान: नशे में धुत चालकों और हूटर लगी गाड़ियों पर की कार्रवाई
बाराबंकी में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अब रात में भी सक्रिय है। नगर कोतवाली पुलिस ने पटेल तिराहे पर एक विशेष 'ड्रिंक एंड ड्राइव' अभियान चलाया। यह अभियान शनिवार देर रात करीब 10 बजे शुरू हुआ,जिसमें नगर कोतवाली पुलिस की टीम पटेल तिराहे पर मुस्तैद दिखी। ब्रेथ एनालाइजर का उपयोग कर आने-जाने वाले हर वाहन चालक की जांच की गई।