बदायूं: उझानी के किला खेड़ा मोहल्ले में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया
Budaun, Budaun | Jul 11, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के मौहल्ला किला खेड़ा के रहने वाले 65 वर्षीय देवेश शर्मा पुत्र श्रीरामचंद्र अविवाहित थे । वह घर में अकेले रहते थे जबकि उनके भाई अलग रहते थे। देवेश शर्मा शराब पीने के आदी थे । जब सुबह देवेश शर्मा को उल्टियां हुई तो उनके परिजन उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां उनकी मौत हो गई।पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया ।