फतेहपुर: काशीराम कालोनी में मामूली विवाद में दो युवाओं ने लाठी-डंडों से एक युवक को पीटा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली के क्षेत्र के काशीराम कालोनी में जमकर दो पक्षों में मारपीट हुई।।मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। वायरल वीडियो में दो युवक हाथों में डंडे लेकर एक युवक को बेरहमी से पीट रहे है जिसका वीडियो कैमरे में कैद हुआ। वहीं युवक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई ।