सहजनवा: गीडा थाना क्षेत्र में शादी टूटने के बाद युवक ने लड़की का अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर किया वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केस
गीडा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरीकला निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी महाराजगंज जिले के कम्हरिया खुर्द बरई थाना फरेंदा गांव के युवक से तय किया था, जिसकी मंगनी भी हो चुकी थी मंगनी में 21000 रुपए उपहार के रूप में भी दिया गया था, लड़के का चरित्र ठीक ना होने पर शादी तोड़ दिया गया, जिसके बाद युवक लड़की का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा था।