सहजनवा: हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, युवक को फंदे पर देख मां और बहन ने खाया जहर; हालत गंभीर
सहजनवा के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र अंतर्गत एक दिल दहला देने वाला घटना सामने आया, जिसे सुनने के बाद गांव में कोहराम मच गया, एक 18 साल के युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली बेटे को फंदे से लटका हुआ देख, उसकी मां और बहन ने भी जहर खा लिया, इसके बाद गंभीर हालत में दोनों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।