राजकीय पॉलिटेक्निक से जुड़े विषयों पर बैठक, छात्र-छात्राओं के कौशल विकास पर जोर
हरदोई। विकास भवन स्थित कार्यालय कक्ष में राजकीय पॉलिटेक्निक, हरदोई से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में संस्थान की शैक्षणिक एवं व्यावहारिक गतिविधियों, छात्र-छात्राओं के कौशल विकास तथा औद्योगिक इकाइयों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में छात्र-छात्राओं को तकनीकी एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने, औद्योगिक क्षेत्र के साथ संस्थान का समन्वय मजबूत करने तथा रोजगारपरक कौशल विकसित करने पर जोर दिया गया। संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए प्रस्तावित कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिए गए।
बैठक में संयुक्त निदेशक, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र हरदोई श्रीमती सविता कुमार, सहायक प्रबंधक आलोक सिंह, आईआईए हरदोई के अमित भदौरिया, विद्युत विभाग के एई अंकुश वर्मा एवं जेई शिव मोहन सिंह तथा राजकीय पॉलिटेक्निक हरदोई के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों और प्रतिनिधियों ने संस्थान से जुड़े विभिन्न विषयों पर आवश्यक जानकारी साझा करते हुए अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए।
Bilgram, Hardoi | Aug 24, 2026