पीलीभीत: राहुलनगर गांव में शॉर्ट सर्किट से छप्पर पोश घर में लगी आग, सभी सामान जलकर हुआ राख
हजार थाना क्षेत्र के गांव राहुल नगर निवासी नेपाल बढ़ोई पुत्र मनोरंजन बढ़ोई के छप्पर पोश घर में बिजली के शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लग गई। यह देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने अपने निजी संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिल सकी देखते देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर में रखा सभी घरेलू सामान जलकर राख हो गया।