औरैया: दिबियापुर क्षेत्र के गुलहरिया गांव निवासी महिला के साथ पति ने की मारपीट, पुलिस कर रही है मामले की जांच
दिबियापुर थाना क्षेत्र के गुलहरिया गांव निवासी महिला के साथ मामूली बात को लेकर पति ने बेरहमी से मारपीट की है। जिसको लेकर पीड़िता ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही किए जाने की मांग की है।