मंझनपुर: ओसा के चपरी आम बाग में गूंजा 'बाबा साहेब अमर रहें' का नारा, सपा ने 2027 चुनाव का फूंका बिगुल
कौशांबी के ओसा स्थित चपरी आम बाग में समाजवादी पार्टी (सपा) द्वारा बाबा भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मंगलवार को लगभग 1 बजे बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सपा के राष्ट्रीय महासचिव व मंझनपुर सदर विधायक इंद्रजीत सरोज तथा कौशांबी सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।