कनाड़िया: कनाड़िया क्षेत्र में गुंडागर्दी: कार पर पत्थर बरसाकर कांच फोड़े, विरोध करने पर युवक की पिटाई
एडिशनल डीसीपी ने गुरुवार 1 बजे बताया की फरियादी आयुष कौशल जब अपनी कार से बिचौली मर्दाना स्थित सांई बाबा ढाबे के पास से गुजर रहे थे, तभी गोविंद गुर्जर अपने 3-4 साथियों के साथ वहां पहुंचा। बदमाशों ने अचानक कार पर पत्थर बरसाना शुरू कर दिए, जिससे कार का पिछला कांच चकनाचूर हो गया। जब आयुष ने बदमाशों से इस हमले की वजह पूछी, तो उन्होंने उलटे उसे ही निशाना बना लिया।