खजनी: स्वास्थ्य उपकेंद्र तक का रास्ता झाड़ियों से घिरा, सांपों के डर से मरीज पहुंचने में हो रहे परेशान
ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संचालित स्वास्थ्य उपकेंद्र इन दिनों बदहाली का शिकार है। अस्पताल तक आने-जाने के रास्ते में बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आई हैं। यही नहीं, उपकेंद्र परिसर के अंदर भी झाड़ियां होने से साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब है। ऐसे में मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।