पीपलखूंट: पीपलखूंट में डिजिटल जनगणना का फील्ड वर्क शुरू, 14 जून तक घर-घर होगा सर्वे
प्रतापगढ़ जिले के पीपलखूंट में जनगणना 2027 के तहत मकान सूचीकरण एवं घर-घर सर्वे कार्य के पहले चरण की शुरुआत हो गई है। यह फील्ड वर्क 16 मई से 14 जून तक संचालित किया जाएगा। इसको लेकर पीपलखूंट तहसील कार्यालय में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को आईडी कार्ड वितरित किए गए। साथ ही जनगणना एप्लिकेशन इंस्टॉल करवाकर लॉगिन प्रक्रिया पूरी कराई गई और आवश्यक जनगणना किट भी उपलब्