हरिद्वार: लक्सर रोड स्थित एक निजी बैंकट हॉल में भाजपा की कार्यशाला, पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री ने सदस्यता अभियान की दी जिम्मेदारी
लक्सर रोड स्थित एक निजी बैंकट हॉल में आज भाजपा की कार्यशाला का आयोजन किया गया। पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री अजय कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं को 2 सितंबर से शुरू होने वाले सदस्यता अभियान को सफल बनाने की जिम्मेदारी दी। बता दे दिल्ली में PM नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे।