हरिद्वार: हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने चंडी घाट चौक से एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, देसी अंग्रेजी शराब की 21 पेटियां बरामद
हरिद्वार पुलिस ने आज चंडी घाट चौक से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से देसी और अंग्रेजी शराब की कुल 21 पेटियां बरामद हुई हैं। आरोपी का नाम गौरव है जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले का निवासी है। आरोपी गौरव ऑल्टो कार के जरिए अब शराब की तस्करी करने का काम करता है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया।