हरिद्वार: मायापुर में यूनियन भवन पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने खटीमा गोली कांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
रविवार को मायापुर में यूनियन भवन पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा ने खटीमा गोली कांड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पृथक उत्तराखंड राज्य की मांग को लेकर आज ही के दिन खटीमा में राज्य आंदोलनकारियों ने शहादत दी थी लेकिन राज्य की मौजूदा भाजपा सरकार देवभूमि को अपराध के दलदल में धकेल रही है जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।