अशोक नगर: सहोदरी गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 25 वर्षीय युवक घायल, ज़िला अस्पताल में भर्ती
अशोकनगर शहर की शंकर कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय युवक सुनील पुत्र कल्लू कुशवाह अपने घर से चंदेरी गया था। वहां से रात के समय वापस लौटकर वापस आ रहा था, तभी सहोदरी गांव के पास बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसके कारण से वह घायल हो गया। घटना के बाद घायल को उपचार हेतु जिला अस्पताल लेकर आए जहां पर इलाज चल रहा है।