मेरठ: पत्नी को उसके भाई के सामने युवक ने दी जान से मारने की धमकी, नाराज़ साले ने जीजा पर हथौड़े से किया हमला
Meerut, Meerut | Apr 25, 2026 मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार को पारिवारिक विवाद उस वक्त हिंसक हो गया, जब एक युवक ने अपनी पत्नी को उसके भाई के सामने जान से मारने की धमकी दे दी। इस बात से नाराज साले ने गुस्से में आकर अपने जीजा पर हथौड़े से हमला कर दिया और फरार हो गया पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कर दिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है