कामां: कामां पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान दर्जनों वाहनों के चालान किए, वसूला जुर्माना
डीग SP के निर्देशन में शनिवार रात्रि 9 बजे कामां थाना पुलिस ने विशेष नाकाबंदी अभियान चलाकर यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान दर्जनों वाहनों की जांच की गई और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर चालान काटकर जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की हिदायत दी।