तुलसीपुर: पचपेड़वा थाना पुलिस ने जबरन धर्म परिवर्तन कराने वाले एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
गुरुवार लगभग 4:00 बजे थाना पचपेड़वा पुलिस द्वारा जबरन धर्म परिवर्तन कराए जाने की घटना में गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा बताया गया अभियुक्त जावेद पुत्र रमजान निवासी कटईया भारी को उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम में गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया है।