तुलसीपुर: पचपेड़वा में भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन बीडीओ को दिया
गुरुवार 1:00 बजे पचपेड़वा में भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के कार्यकर्ताओं ने मासिक किसानों की बैठक करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी मोहित दुबे को दिया। जिला अध्यक्ष बृजेश विश्वकर्मा के निर्देशन में अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सोपा गया।