तुलसीपुर: नगर पंचायत तुलसीपुर के पुरवा वार्ड में जल भराव से परेशान लोग, नालियों को साफ करने की मांग की
बुधवार 1:00 बजे नगर पंचायत तुलसीपुर पुरवा वार्ड के निवासियों ने बताया कि नालियां जाम होने से जल भराव हो जाने से हम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों द्वारा बताया गया कि नालियां टूटी है और जाम हो जा रही हैं जिससे थोड़े से बारिश से जल भराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है जिसे नगर पंचायत तुलसीपुर द्वारा सही कराए जाने की जरूरत है।