तुलसीपुर: तुलसीपुर नगर में सभासद प्रतिनिधि ने केवाईसी के नाम पर राशन विक्रेता पर वसूली का आरोप लगाया, पूर्ति अधिकारी से की शिकायत
तुलसीपुर नगर के नई बाजार स्थित सरकारी राशन विक्रेता पर गंभीर आरोप लगे हैं। पुरवा वार्ड के सभासद प्रतिनिधि अरशद इसरार ने कोटेदार पर केवाईसी के नाम पर अवैध वसूली और राशन में घटतौली करने का आरोप लगाया है। सभासद प्रतिनिधि ने पूर्ति अधिकारी और अन्य उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र सौंप कर कार्यवाही की मांग की है।